मेवाड़ी खबर@भींडर। पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय भींडर परिसर में भारत विकास परिषद की तरफ से राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता एवं भारत जानो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत नगर पालिका क्षेत्र के विद्यार्थियों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता हिंदी और संस्कृत दोनों भाषाओं में राष्ट्रीय चेतना से भरपूर रही। के समारोह के अध्यक्ष भारत विकास परिषद के शाखा अध्यक्ष सुशील कुमार जैनएडवोकेट ,मुख्य अतिथि प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी इन्द्र लाल फांदोत , विशिष्ट अतिथि संरक्षक दिवस पति आमेटा , सचिव बालमुकुंद मंदावत , कोषाध्यक्ष राजमल सुरावत , राष्टीय समूह गान प्रभारी दिनेश चन्द्र शर्मा भारत जानो प्रतियोगिता प्रभारी प्रेम सुख सामरिया सहसचिव लोकेश कोठारी ,पूर्व सचिव कृष्ण गोपाल मूंदड़ा, गोवत्स आहार प्रभारी मधुसूदन चौबीसा

समारोह को अपनी गरिमामय उपस्थिती से सुशोभित किया। राष्ट्रीय समूह गान प्रभारी दिनेश प्रकाश शर्मा ने जानकारी देते हुए आज के प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान विद्या निकेतन राजकीय माध्यमिक विद्यालय भींडर ने हिंदी और संस्कृत दोनों में सर्वोच्च अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, राणा प्रताप इंग्लिश मीडियम स्कूल भिंडर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
आज भारत को जानो प्रतियोगिता में लिखित परीक्षा में कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग में विद्यार्थियों ने भाग लिया और दोनों वर्गों में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जिसके परिणाम स्वरूप दोनों वर्गों में विद्यार्थियों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। भारत जानो प्रतियोगिता प्रभारी प्रेम सुख सामरिया ने परिणाम को बताते हुएवरिष्ठ वर्ग मेंप्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थी मनस्वी चौबीसा भैरव राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भींडर तथा द्वितीय स्थान हेमांगी चौबीसा पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय भींडर रही। कनिष्ठ वर्ग में हर्षिता साहू प्रथम स्थान तथा मानवी खारोल भी प्रथम स्थान प्राप्त किया यह विद्यार्थी डिस्कवरी विद्यालय भींडर की छात्रा है।
सभी को आज की प्रतियोगिता के महत्व को बताते हुए प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी इंद्र लाल फांदोत ने सभी को शानदार प्रस्तुतियों के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वचन प्रदान किया।
समारोह को संबोधित करते हुए भारत विकास परिषद के अध्यक्ष ने सभी को राज्य और राष्ट्र स्तर के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की।
समारोह में अपने स्वागत उद्बोधन में प्राचार्य अशोक कुमार जोशी ने सभी प्रतिभागियों और परिषद के सदस्यों को राष्ट्रीय महत्व के आयोजन को विद्यालय परिसर में आयोजित करने के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन दिनेश प्रकाश शर्मा ने किया।
advertisement

















