महाकाल व पशुपतिनाथ के दर्शन को लेकर महिलाओं में उमड़ा आस्था का सैलाब, झाला का प्रकट किया आभार
वल्लभनगर। वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के विधानसभा प्रभारी हिम्मत सिंह झाला के संकल्प व अनूठी पहल से विधानसभा क्षेत्र की वरिष्ठ मातृ शक्तियों को निःशुल्क देव-दर्शन करवाए जारहे है। सावन के पवित्र मास में विधानसभा क्षेत्र के कीकावास पंचायत से वरिष्ठ मातृशक्ति उत्साह के साथ महाकाल एवं पशुपतिनाथ भगवान के द्वार पहुंची। प्रभारी झाला द्वारा करवाई जारही नि:शुल्क तीर्थयात्रा में कीकावास पंचायत से 291 वरिष्ठ महिलाओ ने अटूट श्रद्धाभाव के साथ महाकाल धाम एवं पशुपतिनाथ भगवान के दर्शनो का शौभाग्य प्राप्त किया। सावन के पवित्र मास में भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए महिलाओं में श्रद्धा का ज्वार उमड़ पड़ा। सावन मास में भगवान महाकाल और पशुपतिनाथ के अद्भुत दर्शन करवाने के सामाजिक सरोकार के लिए वरिष्ठ मातृ शक्तियों ने प्रसन्न होकर झाला को आशीर्वाद दिया। प्रभारी हिम्मत सिंह झाला द्वारा दिए गए मार्गदर्शन पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं द्वारा सभी वरिष्ठ महिला तीर्थ यात्रियों के साथ रहकर उनको दर्शन करवाएं गए। इसके साथ ही वरिष्ठ मातृ शक्तियों के दर्शन से लेकर खाने-पीने व ठहरने के लिए संपूर्ण व्यवस्था झाला द्वारा करवाई गई। इस दौरान वरिष्ठ महिलाओं द्वारा भजनों पर नाचते गाते हुए महाकालेश्वर एवं पशुपतिनाथ भगवान के दर्शन करके क्षेत्र में खुशहाली के लिए कामनाए की गई।
रुण्डेड़ा पंचायत से 361 महिलाएं 6 बसों में सवार होकर यात्रा पर हुई रवाना:-
वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र की रुण्डेड़ा पंचायत से बड़ी तादाद में महिलाओं को देव-दर्शन के लिए रवाना किया गया। रुण्डेड़ा पंचायत से शुक्रवार देर शाम को 6 बसों में सवार होकर 361 वरिष्ठ महिलाएं महाकाल धाम एवं पशुपतिनाथ के दर्शन के लिए निःशुल्क यात्रा पर रवाना हुई। इस दौरान मेनार मंडल अध्यक्ष विजय लाल मेनारिया, यात्रा संयोजक भगवती लाल मेनारिया, ओंकार लाल वालिया, ओबीसी जिला महामंत्री लालूराम गाडरी, मेनार मंडल उपाध्यक्ष मुकेश मेनारिया, मांगीलाल मेनारिया, किशन हरजोत, सुरेश जाट, प्रकाश पालीवाल, दिलीप मेनारिया, बसंत मेनारिया, राज कुमार छपन्या, पूर्व उपसरपंच भेरूलाल, निलेश जाट, जगदीश जावत, नारायण मेघवाल, कोमल सोनी, रमेश सोनी, गिरिलाल जाट, गौरव मेनारिया, रामेश्वर तोलावत, कैलाश हिमावत, मोहनलाल रावत, भूरालाल गाडरी, बगदी राम भील, गुलाब जावत, शौरभ सुथार, देवेंद्र मेघावत, योगेश पालीवाल, रामचन्द्र जाट, भगवत सिंह झाला, लक्ष्मीलाल रावत, मुकेश मेघवाल, पंचायत समिति सदस्य रतन सिंह राठौड़ के साथ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने बसों की पूजा-अर्चना करके सभी महिलाओं को निःशुल्क तीर्थयात्रा पर रवाना किया।