सांसद सीपी जोशी की पहल पर दिव्यांग शिविर मे 350 से अधिक दिव्यांगो का पंजीकरण
चित्तौड़गढ़,मेवाड़ी खबर।भारत सरकार की एडीफ योजना के अन्तर्गत विशेष योग्यजनों
को सहायक अंग एवं उपकरणो के निःशुल्क वितरण हेतु पंजीकरण एवं चिन्हीकरण शिविर का आयोजन चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति परिसर में रविवार को हुआ। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि निवर्तमान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद सीपी जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष मिठ्ठू लाल जाट, प्रधान देवेन्द्र कंवर ने शिविर का अवलोकन किया। सी पी जोशी ने दिव्यांग जनो से रुबरु होकर उनसे बातचीत की । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत संकल्प के अंतर्गत सांसद सी पी जोशी की पहल पर जिले में ऐसे शिविरो का आयोजन पहली बार हो रहा है। भारतीय कृत्रिम अंग उपकरण निर्माण निगम कानपुर एलमको के सहयोग से इन शिविरो में यह चिंहीकरण किया जा रहा है। दिव्यांगो को सशक्त बनाने हेतु उन्हें उनकी पात्रता एवं आवश्यकता अनुसार शिविर में चिन्हित दिव्यांग जनो को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल,बैसाखी ,श्रवण यंत्र,व्हीलचेयर, स्मार्ट कैन, एम आर टूल कीट ,कृत्रिम हाथ कृत्रिम पैर आदि निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। शिविर संयोजक सी पी नामधराणी ने बताया कि बरसात में भी दिव्यांगजनो ने पंजीकरण में उत्साह दिखाया। शिविर में 350 से अधिक दिव्यांगो ने पंजीकरण कराया। शिविर अवलोकन के अवसर पर जिला महामंत्री रघु शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष कार्यक्रम प्रवास प्रभारी श्रवण सिंह राव, शिविर संयोजक सी पी नामधराणी, रणजीत सिंह भाटी, कमलेश पुरोहित, रामगोपालओझा, हर्षवर्धन सिंह रूद, मंडल अध्यक्ष सागर सोनी, राजमल सुखवाल, गोपाल चौबे, सत्यनारायण कुमावत, गोपाल राजोरा, गौरव त्यागी, सुनील मेनारिया, जगदीश भांड, जिला सोशल मीडिया प्रभारी रमेश सुथार, जीवन चौधरी, सरपंच मगनीराम डांगी,बाबुलाल गुजर, लाल सिंह डुडी, जितेंद्र शर्मा, बाल कल्याण उपनिदेशक ओमप्रकाश तोषनीवाल, समाज कल्याण उपनिदेशक आशिन शर्मा, विकास अधिकारी अभिषेक शर्मा सहित संबंधित पंचायत समिति के अधिकारी एवं शिविर से संबधित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। समाज कल्याण उपनिदेशक आशिन शर्मा ने बताया कि 2 सितंबर को पुनः शिविर लगाया जाएगा।
वल्लभनगर।वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को विभिन्न लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित हुए, जिसमें राजस्व अपीलीय प्राधिकरण शिविर न्यायालय वल्लभनगर…