भटेवर पंचायत कार्यालय में अल्ट्राटेक सीमेंट द्वारा सरपंच का सम्मान समारोह आयोजित:-

मेवाड़ी खबर,भटेवर।वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बटेवर में अल्ट्राटेक सीमेंट द्वारा सरपंच का सम्मान आयोजित किया गया। जानकारी के अनुसार राजस्थान पत्रिका और अल्ट्राटेक सीमेंट के संयुक्त तत्वाधान में यशस्वी सरपंच का अभियान शुरू किया गया था। इस अभियान के तहत चयनित सरपंच का जिला एवं राज्य स्तर पर सम्मान किया गया था। इस अभियान के तहत शेष बचे हुए सरपंच का ग्राम पंचायत स्तर पर सम्मान समारोह शुरू किया गया। इस अभियान के तहत पंचायत मुख्यालय पर सरपंच हेमंत अहीर का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि राजेंद्र कुमार खारोल, ग्राम विकास अधिकारी, प्रेम प्रकाश जांगिड़ के साथ अल्ट्राटेक के अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए। इस आयोजन में पंचायत क्षेत्र के विभिन्न गांवो से बड़ी तादाद में ग्रामीणों ने भी भाग लिया। इस कार्यक्रम में अल्ट्राटेक सीमेंट के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा सरपंच हेमंत अहीर का मोठड़ा पहनाकर सम्मान किया। वहीं प्रशस्ति पत्र के साथ प्रतीक चिन्ह से नवाजा गया। इस आयोजन में अल्ट्राटेक कंपनी के प्रतिनिधियों एवं सरपंच द्वारा ग्रामीणों को संबोधित किया। इस दौरान प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया। जिसमें सही जवाब देने वाले ग्रामीणों को पुरस्कार प्रदान किया गया।
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
--
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
--
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
error: Content is protected !!