भाजपा  केरेश्वर मंडल की बैठक हुई आयोजित,SIR व पंचायती राज चुनाव को लेकर हुई चर्चा

मेवाड़ी खबर@भींडर
भारतीय जनता पार्टी केरेश्वर मंडल की बैठक शनिवार को बेजरडा महादेव मंदिर परिसर में SIR व पंचायती राज चुनाव को लेकर बैठक हुई, आयोजित बैठक के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक उदय लाल डांगी व देहात जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली रहे व कार्यक्रम कि अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष भंवरलाल जाट ने कि ,आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए विधायक उदय लाल डांगी ने कहा की कार्यकर्ता SIR में जुटे और समय पर कार्य संपूर्ण करें, साथ ही विधायक डांगी ने कहा कि आगामी दिनों में होने वाले पंचायती राज चुनाव में कार्यकर्ता जुट जाए

वहीं उदयपुर देहात जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ही पार्टी की रीड की हड्डी है, SIR को लेकर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया और समय पर कार्य पूर्ण करने के लिए कहा , साथ ही कार्यकर्ताओं को कहा कि पंचायती राज चुनाव में जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को टिकट दिया जाएगा, कार्यकर्ता संगठन के लिए काम करते रहे और संगठन को मजबूत करें, इस दौरान  जिला मंत्री गोपी लाल चौबीसा,मंडल महामंत्री उदय सिंह रावत, भेरूलाल चौबीसा उपाध्यक्ष भेरू सिंह राठौड़, बालमुकुंद धाकड़, गिरजा शंकर मेनारिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष  लच्छी राम पाटीदार, पूर्व पंचायत समिति सदस्य पति भीमराज पाटीदार, शंकर लाल मीणा ,  अभय सिंह सारंगदेवोत, रूप सिंह रावत, रामेश्वर लाल गुर्जर, जीतमल पाटीदार, किशन लाल गायरी, कंवर लाल धाकड़, अशोक जणवा, डालचंद जटिया सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

News Image
News Image
error: Content is protected !!