जयपुर।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं चित्तौडगढ़ सांसद सीपी जोशी के प्रयासों से केन्द्रीय सड़क अवसंरचना निधि द्वारा चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र को 110 करोड़ रूपये की लागत से लगभग 70 किलोमीटर की दो बड़ी सड़कों के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण, पर्वतमाला प्रोजेक्ट के तहत चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर एक किलोमीटर लम्बे रोपवे और मंगलवाड़-उदयपुर सिक्स लेन पर 26 करोड़ की लागत से वाना में अंडरपास निर्माण कार्य की सौगात मिली है। केन्द्र सरकार से मिली सौगातों के लिए सीपी जोशी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी का आभार व्यक्त किया है। सांसद प्रवक्ता अनिल सिसोदिया ने बताया कि चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र में केन्द्रीय सड़क अवसंरचना निधि से कपासन क्षेत्र की 2 अति महत्वपूर्ण सड़के सांसद सी.पी. जोशी व विधायक अर्जुन लाल जीनगर के प्रयासों से भारत सरकार के सड़क परिवहन मंत्रालय ने 30.50 किमी. लम्बाई की हम्मीरगढ़ (आमली चौराहा) भीलवाड़ा गुरला से मुरौली (राशमी) सड़क के लिए 50 करोड रूपये और 39.40 किमी. लम्बाई की कपासन-राशमी-कारोई सड़क के लिए 60 करोड़ की राशी से स्वकृति प्रदान की है, जिसमे इनका चौडीकरण और सुदृढ़ीकरण होगा। सांसद सीपी जोशी और विधायक उदयलाल डांगी के प्रयासों से वल्लभनगर विधानसभा में मंगलवाड़-उदयपुर सिक्त लेन पर स्थित वाना गांव में 26 करोड़ की लागत से अंडर पास निर्माण कार्य स्वीकृत हुआ है जिसके पूर्ण होने पर आस-पास के गांवों के ग्रामीणों तथा राहगीरों को काफी सुविधा होगी।
उन्होंने बताया कि पूर्व में भी लोकसभा क्षेत्र को केन्द्रीय सड़क निधि से 77.25 करोड़ की 59 किमी लम्बी होडा भदेसर आवरी माता निकुम्भ क्रांसिंग बड़ी सादड़ी बान्सी रोड़, 27.98 करोड़ की 20 किमी. लम्बी केली से कनेरा निम्बाहेडा, 53 करोड़ की 36.30 किमी लम्बी बड़ोदिया से श्री छतरपुरा रोड़ (एसएच-.ए), 1913 लाख की 11 किमी. लम्बी रावतभाटा कोटा रोड़ (एसएच-33) बाड़ोलिया, जावराकला, 54.80 करोड़ की 46.60 किमी. लम्बी मंगलवाड़ा बड़ीसादड़ी रोड एसएच-15 मंगलवाड़, बिलोदा, डूंगला-बड़ी सादड़ी, 15 करोड़ की प्रतापगढ़ थड़ा नीमच सड़क, बरड़िया, काजली, भुवासिया, कामलिया, धामलिया, पानमोड़ी, रठांजना, अमलावद, 14 करोड़ की 16 किमी. लम्बी भावरासिया से माड़ी-बाठेड़ा-अडिन्दा-कुराबड तक, 57.74 करोड़ की 38 किमी. लम्बी देबारी-पावर हाउस-गुडली-खेमली-घासा-पलाना-मावली रोड़, 60.72 करोड़ की आकोला फतहनगर 4 लेन एसएच-98, साकरोदा-फलीचड़ा-खतराणा-जैवाणा-सनवाड़ सड़क, खेमली-गन्दोली-खाम की मादड़ी- देलवाड़ा आदि सड़कों की सौगात मिल चुकी है।
Views: 225