ईड़ाणामाता में नवरात्रि की तैयारियां जोरों पर, संभाग के सभी जिलों में बांटी जा रही पत्रिका

जेडी@मेवाड़ी खबर उदयपुर/पाणुन्द। उदयपुर संभाग की प्रसिद्ध शक्तीपीठ स्वयं अग्नि से स्नान करने वाली देवी विश्व विख्यात ईड़ाणामाता में शारदीय नवरात्र को लेकर तैयारियां जोरों शोरों पर है। ईड़ाणामाता ट्रस्ट नवरात्र में भव्य आयोजनों को लेकर सभी तैयारियो को अंतिम चरण देने में लगा हुआ है। ट्रस्ट अध्यक्ष गोपाल सिंह राठौड़ ने बताया की इस बार नवरात्रि महामहोत्सव मनाया जाएगा जिसमें घट स्थापना विशाल शतचंडी महायज्ञ के साथ ही लोकार्पण, शिलान्यास,महाप्रसाद सहित कई आयोजन होंगे।‌ इसको लेकर ईड़ाणामाता ट्रस्ट पुरे उदयपुर संभाग के सभी जिलों चित्तौड़गढ़, सलूम्बर, राजसमंद, उदयपुर,भीलवाड़ा सहित कई जगह पर निमंत्रण पत्रिका और पत्रक बांटने में लगा हुआ है। ट्रस्ट सचिव अंबालाल शर्मा ने बताया की शारदीय नवरात्र महोत्सव गुरुवार 3 अक्टूबर को शुरू होगा। जिसमें नवरात्र के पहले दिन गुरुवार को ईड़ाणामाता में सुबह 8.15 बजे घट स्थापना की जाएगी। और माताजी को चांदी की नई आंगी धारण कराई जाएगी। जिसके बाद शतचंडी महायज्ञ की शुरुआत की जाएगी। उसी दिन यहां प्रथम चरण के दर्शन दीर्घा का लोकार्पण किया जाएगा। जिसके बाद दर्शक मण्डप, दर्शन दीर्घा विस्तार द्वितीय चरण, माता का मंडप आदि का शिलान्यास किया जाएगा। और माताजी चौक में नवीन शेर की स्थापना की जाएगी। नवरात्र के नो दिनों के दौरान यहां दुर्गाष्टमी, दुर्गा नवमी महापूजा व सहस्त्रार्चन किया जाएगा। ईड़ाणामाता को छप्पन भोग भी धराया जाएगा। महाआरती, महाप्रसाद के साथ अंतिम दिन नवरात्र विसर्जन कार्यक्रम होगा। लोकार्पण शिलान्यास को लेकर मंदिर परिसर में कार्य अंतिम चरण पर है। शारदीय नवरात्र को लेकर ईड़ाणामाता में सजावट शुरू हो चुकी है। जिसमें रंग बिरंगी रोशनी से विधुत सजावट के साथ मंदिर परिसर को फूलों से सजाया जा रहा है।
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
--
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
--
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
error: Content is protected !!