प्रीति व सर्वार्थ सिद्धि योग में सावन 22 जुलाई से, पांच सोमवार के साथ शिवालयों में पूरे महीने होंगे अभिषेक और पूजन,

वल्लभनगर।सावन माह भगवान भोलेनाथ का प्रिय मास है। इस बार श्रावण मास 22 जुलाई से शुरू हो रहा है। इसको लेकर शिव भक्तों ने शिवालयों में भी सावन उत्सव की तैयारियां शुरू कर दी गई है। इस बार का श्रावण मास का शुभारंभ बाबा भेालेनाथ का शुभ दिवस सोमवारी पूजा से हो रहा है। वहीं इसका समापन भी सोमवार को ही होगा। जबकि पहले ही दिन सोमवार के साथ श्रवण नक्षत्र, प्रीति योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का अद्भुत संयोग होगा। पांच सोमवार के साथ महीने भर जिले सहित उपखंड क्षेत्र वल्लभनगर के शिवालयों में पूजन-अभिषेक, अष्टाध्यायी पाठ समेत कई अनुष्ठान होंगे। शिव मंदिर सजाएँ जा रहे है, और शिवजी का आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा। साथ ही उपखंड क्षेत्र में जगह-जगह कावड़ यात्राएं भी निकाली जाएंगी और भक्तो द्वारा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर प्रसन्न किया जाएगा। श्रावण का दूसरा सोमवार 29 जुलाई, तीसरा 5 अगस्त, चौथा 12 और पांचवां 19 अगस्त को रहेगा। भगवान शिव के प्रिय कहे गए इस माह में मेनार में ब्रह्म सागर की पाल पर बिराजित भोलेनाथ मंदिर परिसर में श्रद्धालु पार्थेश्वर पूजन भी करेंगे। क्षेत्र के केदारेश्वर महादेव, केदारिया, नीलकंठ महादेव, ढूंढिया, सांडेश्वर महादेव, ताणा, मृदेश्वर महादेव, नीलकंठ महादेव, मेनार, पारेश्वर महादेव, किकावास सहित शिवालयों में पूजन-अभिषेक, शिव महामृत्युंजय पाठ समेत कई अनुष्ठान होंगे। श्रद्धालु पैदल शिव मंदिर पहुँच दर्शन कर पूजन-अभिषेक करेंगे। वही हरियाली अमावस्या का मेला इस बार 4 अगस्त को है। बाज़ारो में पूजन सामान खरीदने की जमा है भीड़ 22 जुलाई से श्रावण मास आरंभ हो रहा है, जिससे क्षेत्र के बाज़ारो में पूजन की सामग्रियों को खरीदने के लिए भीड़ देखी जा रही है। श्रद्धालु तैयारियों में जुट गए है। क्षेत्र के महादेव मंदिरो में सावन की शुरुआत के साथ रुद्राभिषेक शुरू होगा। नित्य पूजा के साथ षडंग रुद्र पाठ किए जाएंगे। प्रदोष पर नमक-चमक अभिषेक होंगे।
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
--
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
--
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
error: Content is protected !!