मेवाड़ी खबर@भींडर ।
उदयपुर जिले के भींडर में राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उपशाखा भींडर द्वारा रविवार को महिला अध्यापिकाओं के लिए एक विशाल संगोष्ठी का आयोजन किया गया। भैरव स्कूल में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
संगोष्ठी का शुभारंभ सरस्वती, भारत माता और श्रद्धेय जयदेव पाठक की छवि की पूजा के साथ हुआ। प्रथम सत्र में शिक्षक संघ उपशाखा की मुख्य वक्ता इंदु नागदा, महिला मंत्री बीना बागोरिया और उपाध्यक्ष ममता कुमारी ने संबोधित किया।

बीना बागोरिया ने संगठन की आवश्यकता पर प्रकाश डाला और राजस्थान शिक्षक संघ की नीतियों, उद्देश्यों तथा कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।
द्वितीय सत्र में मिस इंडिया 2019 और समाजसेविका राहत द हेल्पिंग हैंड्स संस्था की डॉ. जया मीणा सलूंबर ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवता निवास करते हैं। डॉ. मीणा ने समाज में शिक्षिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया और उन्हें घर तथा बाहर की भूमिकाओं का निर्वहन करते हुए अपनी प्रतिभा निखारने के लिए समय प्रबंधन की जानकारी दी।
तीसरा सत्र जिज्ञासा समाधान का था, जिसमें संघ के मंच द्वारा समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर रेखा रेगर, नीलम व्यास, स्नेहलता चौबीसा, अंजना शर्मा, माधुरी जैन, सीमा सोनी, माया बाई, त्रिलोचना आमेटा, हंसलता, निशा उपाध्याय, समाजसेविका उषा चौबीसा, मीना टेलर और सकीना बोहरा सहित कई गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के अंत में कृष्णा चौबीसा ने आभार व्यक्त किया।

